युद्ध नशों विरूद्ध’ 22वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस द्वारा 75 नशा तस्कर गिरफ्तार; 5 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, 2.2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरूद्ध’ 22वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस द्वारा 75 नशा तस्कर गिरफ्तार; 5 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, 2.2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

 

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

 

98 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 250 से अधिक पुलिस टीमों ने 601 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

 

चंडीगढ़, 22 मार्चः

 

राज्य से नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरूद्ध’’ को लगातार 22वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.2 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम और 2.2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 22 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2613 हो गई है।

 

यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

 

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

 

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 98 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा राज्य भर में 536 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसके चलते राज्य भर में 51 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 601 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

 

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 4 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More