युद्ध नशों विरूद्ध’ के 51वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 79 नशा तस्कर गिरफ्तार; 11.5 लाख नशीली गोलियाँ, 4.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरूद्ध’ के 51वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 79 नशा तस्कर गिरफ्तार; 11.5 लाख नशीली गोलियाँ, 4.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।

85 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 180 टीमों ने 537 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़, 20 अप्रैल

राज्य में नशों के पूर्ण ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 51वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.5 लाख नशीली गोलियाँ/कैप्सूल, 690 ग्राम हीरोइन और 4.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस प्रकार केवल 51 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 6822 हो गई है।

यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

ऑपरेशन के विवरण देते हुए स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 85 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मियों की भागीदारी वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 483 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 52 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 537 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति -इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज सात व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया गया।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More