‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 30वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस द्वारा 72 नशा तस्कर काबू; 8.8 किलोग्राम हेरोइन, 99 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 30वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस द्वारा 72 नशा तस्कर काबू; 8.8 किलोग्राम हेरोइन, 99 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद

— पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

82 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस टीमों ने 435 संदिग्ध व्यक्तियों की की जांच: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़, 30 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए शुरू किए गए “युद्ध नशों  विरुद्ध” को 30वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 8.8 किलो हेरोइन, 500 किलो गांजा और 99,410 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह, केवल 30 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 4,614 हो गई है।

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 82 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने प्रदेशभर में 391 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते पूरे राज्य में 49 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 435 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 5 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More