युद्ध नशों विरुद्ध’: 279वें दिन पंजाब पुलिस ने 79 नशा तस्करों को 1.2 किलोग्राम हेरोइन सहित किया काबू

युद्ध नशों विरुद्ध’: 279वें दिन पंजाब पुलिस ने 79 नशा तस्करों को 1.2 किलोग्राम हेरोइन सहित किया काबू

 

‘नशा छुड़ाने’ के तहत पंजाब पुलिस ने 29 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी

 

चंडीगढ़, 5 दिसंबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए चलाई गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 279वें लगातार दिन, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 284 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप राज्यभर में 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 69 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 279 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 39,254 हो गई है।

 

छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्ज़े से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम गांजा, 519 नशीली गोलियां और 18,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंटों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशा-रोधी युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

66 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 284 स्थानों पर छापेमारियां कीं। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 301 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

राज्य सरकार ने राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-ऐडिक्शन और प्रिवेंशन – लागू की है। ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More