युद्ध नशों विरुद्ध’: 278वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.5 किलो हेरोइन सहित 66 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 278वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.5 किलो हेरोइन सहित 66 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

‘नशा छुड़ाओ’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 50 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राजी

 

चंडीगढ़, 4 दिसंबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह उन्मूलन के लिए चलाई गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 278वें दिन पंजाब पुलिस ने 257 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 52 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 278 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 39,175 हो गई है।

 

छापेमारियों के दौरान पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन, 40 किलो भुक्की, 387 नशीली गोलियां और 700 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

57 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की नफरी वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 257 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान 252 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन – लागू की है। ‘नशा छुड़ाओ’ अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 50 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

दुबई में अमन अरोड़ा की Sharjah Chamber और IBPC से मुलाकात, UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता

दुबई में अमन अरोड़ा ने हिंदू मंदिर और गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में टेका माथा, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास

CM भगवंत मान की CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन से मुलाकात, पंजाब में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More