युद्ध नशों विरुद्ध’: 272वें दिन,पंजाब पुलिस द्वारा 699 ग्राम हेरोइन, 84 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 95 नशा तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’: 272वें दिन,पंजाब पुलिस द्वारा 699 ग्राम हेरोइन, 84 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 95 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

— ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत पंजाब पुलिस ने 42 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए तैयार किया

 

चंडीगढ़, 28 नवंबर:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई ज़बरदस्त मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 272वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 268 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 74 एफआईआर दर्ज कर 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 272 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 38,444 हो गई है।

 

इन छापेमारियों के परिणामस्वरूप पकड़े गए तस्करों से 699 ग्राम हेरोइन, 1.4 किलोग्राम अफीम, 519 नशीली गोलियां और 84,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों विरुद्ध अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान 52 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 268 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 275 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

 

राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी ) लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 42 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More