‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 260वें दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम सहित 72 नशा तस्कर गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 260वें दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम सहित 72 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार करवाने के लिए किया राज़ी

 

चंडीगढ़, 16 नवंबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 260वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 298 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 46 एफआईआर दर्ज कर 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 260 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 36,855 हो गई है।

 

इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 215 नशीली गोलियाँ और 1.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

इस ऑपरेशन के दौरान 59 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 298 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 315 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

 

राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है। इसी ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

——-

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More