युद्ध नशों विरुद्ध’: 238वें दिन पंजाब पुलिस ने 90 नशा तस्करों को 6.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.7 किलोग्राम अफीम सहित किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’: 238वें दिन पंजाब पुलिस ने 90 नशा तस्करों को 6.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.7 किलोग्राम अफीम सहित किया गिरफ्तार

 

‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 41 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी

 

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 238वें लगातार दिन, पंजाब पुलिस ने शनिवार को राज्यभर में 344 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 78 एफआईआर दर्ज कीं। इसके साथ ही, 238 दिनों में अब तक कुल 34,082 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 6.1 किलो हेरोइन, 1.7 किलो अफीम, 696 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 29,490 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ चल रही जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।

 

66 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा टीमों ने राज्यभर में 344 स्थानों पर छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 344 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

राज्य सरकार ने पंजाब से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम लागू की है। इसी के तहत आज पंजाब पुलिस ने 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

Related posts

क्या सरकारी जमीन पर बना है BJP विधायक अनिल शर्मा का PG? संजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली में PG रैकेट पर AAP का BJP पर हमला, अनुराग ढांडा बोले- MCD की मिलीभगत से चल रहा खेल

दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त: ITO पर दिनदहाड़े पिस्टल की नोंक पर करोड़ों की लूट, AAP बोली- ‘ना गले की चेन सुरक्षित, ना जेब का कैश’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More