युद्ध नशों विरुद्ध’: 231वें दिन, पंजाब पुलिस ने 717 ग्राम हेरोइन और 44 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ 59 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’: 231वें दिन, पंजाब पुलिस ने 717 ग्राम हेरोइन और 44 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ 59 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए किया तैयार

 

चंडीगढ़, 18 अक्तूबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 231वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 322 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 43 एफआईआर दर्ज कर 59 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, पिछले 231 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 33,405 हो गई है।

 

इन छापेमारियों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 717 ग्राम हेरोइन, 557 ग्राम अफीम, 320 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 44680 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

इस अभियान के दौरान 55 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 322 स्थानों पर छापेमारी में शामिल रहीं। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 323 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन लागू की है। ‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More