युद्ध नशों विरुद्ध’: 230वें दिन, पंजाब पुलिस ने 2.1 किलोग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 59 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’: 230वें दिन, पंजाब पुलिस ने 2.1 किलोग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 59 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

— ‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए किया तैयार

 

चंडीगढ़, 17 अक्तूबर:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 230वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 326 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 57 एफआईआर दर्ज कर 59 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, पिछले 230 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 33,280 हो गई है।

 

इन छापेमारियों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 1598 नशीली गोलियां/कैप्सूल, और 3.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

इस अभियान के दौरान 66 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 326 स्थानों पर छापेमारी में शामिल रहीं। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 349 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन लागू की है। ‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More