युद्ध नशों विरुद्ध’: 173वें दिन, पंजाब पुलिस ने 345 जगहों पर की छापेमारी; 70 नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध’: 173वें दिन, पंजाब पुलिस ने 345 जगहों पर की छापेमारी; 70 नशा तस्कर काबू

 

कार्रवाई के दौरान 51 एफआईआर दर्ज, 6 किलो हेरोइन बरामद

 

‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए राज़ी किया

 

चंडीगढ़, 21 अगस्त

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 173वें दिन, पंजाब पुलिस ने गुरुवार को 345 जगहों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 70 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हुई और 51 एफआईआर दर्ज की गईं। इस तरह 173 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 26,723 हो गई है।

 

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों से 5.9 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम, 2135 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 51,300 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

 

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का भी गठन किया है।

 

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 66 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 363 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति एवं रोकथाम (ईडीपी) – लागू की गई है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज के लिए

राज़ी किया है।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More