युद्ध नशों विरुद्ध’: 151वें दिन पंजाब पुलिस ने 312 स्थानों पर की छापेमारी; 81 नशा तस्कर गिरफ्तार

 युद्ध नशों विरुद्ध’: 151वें दिन पंजाब पुलिस ने 312 स्थानों पर की छापेमारी; 81 नशा तस्कर गिरफ्तार

* अभियान के दौरान 61 एफआईआर दर्ज, 337 ग्राम हेरोइन, 154 किलो भुक्की बरामद

* ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत 88 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार हेतु किया गया प्रेरित

चंडीगढ़, 30 जुलाई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए छेड़ी गई निर्णायक मुहिम ” युद्ध नशों विरुद्ध” को आज लगातार 151वां दिन पूरा हुआ। इस अवसर पर पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 312 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 61 एफआईआर दर्ज कीं और 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार अब तक 151 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 23,942 हो चुकी है।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 337 ग्राम हेरोइन, 154 किलो भुक्की और 7490 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह व्यापक ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके साथ ही सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है, जो इस अभियान की निगरानी कर रही है।

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे प्रदेश में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि इस दिनभर चले अभियान में पुलिस टीमों ने 343 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – लागू की है। इसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 88 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास उपचार हेतु प्रेरित किया।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More