‘युद्ध नशों विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 391 ड्रग हॉटस्पॉटों पर की छापेमारी; 4.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 79 गिरफ़्तार

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब

 

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 391 ड्रग हॉटस्पॉटों पर की छापेमारी; 4.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 79 गिरफ़्तार

 

पंजाब पुलिस ने 262 दिनों में 36,901 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 1604 किलोग्राम हेरोइन, 557 किलोग्राम अफ़ीम और 14.42 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

 

‘नशा छुड़ाओ’ मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस ने 45 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए राज़ी किया

 

चंडीगढ़, 18 नवंबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, पंजाब से नशों का सफाया करने के लिए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्यभर में चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉटों, जहां नशा और नशीले पदार्थों की बिक्री होती है, पर राज्यव्यापी घेराबंदी और खोज मुहिम (कासो) चलाई। यह मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत लगातार 262वें दिन की गई है।

 

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ यह घेराबंदी व तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया।

 

दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 391 ड्रग हॉटस्पॉटों पर छापेमारी की, जिनमें 79 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के बाद 67 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये नशा तस्करों के कब्जे से 4.3 किलो हेरोइन, 971 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ चल रहे अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस ऑपरेशन की स्वयं निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि 79 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 3000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 400 से अधिक टीमों ने यह कार्रवाई की।

 

उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत अब तक राज्यभर में 24,809 एफआईआर दर्ज करने के बाद 36,901 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से 1604 किलोग्राम हेरोइन, 557 किलोग्राम अफीम, 263 क्विंटल भुक्की, 529 किलोग्राम गांजा, 41.39 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 14 किलोग्राम आइसीई और 14.42 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

 

राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ तीन-स्तरीय रणनीति – इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की है। इसी के तहत ‘नशीले पदार्थों के खात्मे’ के तहत आज पंजाब पुलिस ने 45 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More