युद्ध नशों विरुद्ध’ के 87वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 127 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 2. 2 किलो हेरोइन, 6.6 किलो अफ़ीम और 1.31 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 87वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 127 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 2. 2 किलो हेरोइन, 6.6 किलो अफ़ीम और 1.31 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

 

नशा मुक्ति सम्बन्धी यत्नों के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 104 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया

 

चंडीगढ़, 27 मईंः

 

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 87वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 127 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 2.2 किलो हेरोइन, 6.6 किलो अफ़ीम और 1.31 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 87 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 13,866 हो गई है।

 

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

 

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिशनरों, डिप्टी कमिशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व अधीन 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

 

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 93 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के शमूलियत वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 442 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 97 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 494 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

 

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 104 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More