युद्ध नशों विरुद्ध’ के 250वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.4 किलो हेरोइन सहित 91 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 250वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.4 किलो हेरोइन सहित 91 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

 

नशामुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 9 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए किया तैयार

 

चंडीगढ़, 6 नवंबर

 

राज्य से नशे के पूरी तरह से खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 250वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 276 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान राज्य भर में 65 एफआईआर दर्ज की गईं और 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, पिछले 250 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 35,519 हो गई है।

 

इन छापों के नतीजे में गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 2.4 किलो हेरोइन, 6 किलो भुक्की, 9853 नशीली गोलियाँ और 1700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

 

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशा विरोधी अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है।

 

इस ऑपरेशन के दौरान 51 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 276 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 315 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की हुई है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 9 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More