युद्ध नशों विरुद्ध’ के 236वें दिन पंजाब पुलिस ने 685 ग्राम हेरोइन सहित 95 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 236वें दिन पंजाब पुलिस ने 685 ग्राम हेरोइन सहित 95 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

— नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए किया राज़ी

 

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर:

 

राज्य में नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” के 236वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 339 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 75 एफआईआर दर्ज की गई और 95 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए। 236 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 33,802 हो गई है।

 

इन छापों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 685 ग्राम हेरोइन, 93 किलोग्राम भुक्की, 1,245 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14,760 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

 

इस ऑपरेशन के दौरान 59 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 339 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 343 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

 

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट , डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है। पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More