युद्ध नशों विरुद्ध’ के 218वें दिन पंजाब पुलिस ने 3.9 किलोग्राम हेरोइन सहित 82 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 218वें दिन पंजाब पुलिस ने 3.9 किलोग्राम हेरोइन सहित 82 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

—नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 20 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए किया राज़ी

चंडीगढ़, 5 अक्तूबर:

राज्य से नशे का पूर्ण खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 218वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 313 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 62 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 218 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या 31,972 हो गई है।

इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 67 किलोग्राम भूकी (पोस्त अवशेष), 660 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 41,640 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ जारी इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 60 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक टीमों ने पूरे राज्य में 313 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 331 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति — प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 20 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More