युद्ध नशों विरुद्ध’ के 121वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 83 नशा तस्कर गिरफ्तार; 65 किलो हेरोइन और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 121वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 83 नशा तस्कर गिरफ्तार; 65 किलो हेरोइन और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

 

नशा छुड़ाने के प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 44 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के इलाज के लिए सहमत किया

 

चंडीगढ़, 30 जून:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार प्रदेश से नशों के पूरी तरह खात्मे के उद्देश्य से चलाई जा रही “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 121वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 65.4 किलो हेरोइन, 1.2 किलो अफीम और 1.04 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही बीते 121 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 19,801 हो गई है।

 

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों के तहत राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

 

ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अरपित शुक्ला ने बताया कि 92 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 417 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान प्रदेश में 56 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 424 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

 

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशा समाप्त करने के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (ई डी पी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत 44 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए सहमत भी किया है।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More