युद्ध नशों विरुद्ध’ के 113वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 151 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 533 ग्राम हेरोइन, 2.8 किलो अफ़ीम और 5.3 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 113वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 151 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 533 ग्राम हेरोइन, 2.8 किलो अफ़ीम और 5.3 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

 

नशा छुड़ाने सम्बन्धी यत्नों के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 54 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया

 

चंडीगढ़, 22 जून

 

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 151 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 533 ग्राम हेरोइन, 2.8 किलो अफ़ीम और 5.32 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 113 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,719 हो गई है।

 

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

 

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

 

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 99 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 523 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 98 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 502 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

 

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 54 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More