युद्ध नशों विरुद्ध’ का 97वां दिन: 134 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1 किलो हेरोइन, 4.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरुद्ध’ का 97वां दिन: 134 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1 किलो हेरोइन, 4.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 110 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया

चंडीगढ़, 6 जून:

राज्य में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 97वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 134 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.08 किलो हेरोइन और 4.97 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही सिर्फ 97 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 16,079 हो गई है।

यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

ऑपरेशन के विवरण देते हुए स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 94 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 537 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 96 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 572 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-तरफा रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 110 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More