युद्ध नशों विरुद्ध’ का 84वां दिन: 1.8 किलो हेरोइन, 3.9 किलो अफ़ीम, 1.9 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 183 नशा तस्कर गिरफ़्तार

युद्ध नशों विरुद्ध’ का 84वां दिन: 1.8 किलो हेरोइन, 3.9 किलो अफ़ीम, 1.9 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 183 नशा तस्कर गिरफ़्तार

 

‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 99 व्यक्तियों को नशा मुक्ति इलाज के लिए किया प्रेरित

 

चंडीगढ़, 24 मई

 

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 84वें दिन पंजाब पुलिस ने शनिवार को 183 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 1.8 किलो हेरोइन, 3. 9 किलो अफ़ीम और 1.92 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इससे केवल 84 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 13,236 हो गई है।

 

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।

 

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिशनरों, डिप्टी कमिशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

 

इस सम्बन्धी विवरण सांझा करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 84 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की संख्या वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 459 स्थानों पर छापेमारी की है, जिस दौरान राज्य भर में 124 एफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 475 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की है।

 

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन ( ईडीपी) – लागू करने के साथ-साथ, पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर आज 99 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More