युद्ध नशों विरुद्ध का 140वां दिन: 1.5 किलो हेरोइन सहित 86 नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध का 140वां दिन: 1.5 किलो हेरोइन सहित 86 नशा तस्कर काबू

‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ इलाज करवाने के लिए किया राज़ी

चंडीगढ़, 19 जुलाईः

राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 140वें दिन पंजाब पुलिस ने 86 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 45,700 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इससे सिर्फ़ 140 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 22,626 हो गई है।

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 81 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 393 स्थानों पर छापेमारी की है, जिस दौरान राज्य भर में 64 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 434 शक्की व्यक्तियों की चैकिंग भी की गई।

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू करने से पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
—–

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More