युद्ध नशों विरुद्ध का 125वां दिन: 2. 3 किलो हेरोइन सहित 101 नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध का 125वां दिन: 2. 3 किलो हेरोइन सहित 101 नशा तस्कर काबू

 

नशा छुड़ाने के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 49 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ इलाज के लिए किया राज़ी

 

चंडीगढ़, 4 जुलाईः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए शुरू की नशों विरुद्ध मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 125वें दिन पंजाब पुलिस ने 101 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 2.3 किलो हेरोइन, 520 ग्राम अफ़ीम और 8270 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे केवल 125 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 20,410 हो गई है।

 

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

 

इस सम्बन्धी विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 79 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की गिनती वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 392 स्थानों पर छापेमारी की है और इस दौरान राज्य भर में 79 एफआईआर्ज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 417 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की।

 

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन ( ईडीपी) – लागू करने से पंजाब पुलिस ने नशा छुड़ाने के हिस्से के तौर पर आज 49 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

—-

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More