युद्ध नशों विरुद्ध”’ का 118वां दिन: 710 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 1.2 लाख रुपये ड्रग मनी सहित 125 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

‘युद्ध नशों विरुद्ध”’ का 118वां दिन: 710 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 1.2 लाख रुपये ड्रग मनी सहित 125 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

‘डी-एडिक्शन’ के तहत, पंजाब पुलिस ने 78 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए किया तैयार

 

चंडीगढ़, 27 जून:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य से नशीले पदार्थों के संपूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध”” के 118वें दिन भी पंजाब पुलिस ने लगातार अभियान जारी रखते हुए आज 125 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 710 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम और 1.22 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। अब तक इस मुहिम के 118 दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 19,473 हो चुकी है।

 

यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है। पंजाब सरकार ने इस अभियान की उच्च स्तरीय निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

 

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 96 गैज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 488 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत कुल 84 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि इस दिन भर चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 505 संदिग्ध व्यक्तियों की भी गहन जांच की।

 

स्पेशल डी जी पी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) – लागू की गई है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ भाग में 78 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए सहमत भी किया है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More