युद्ध नशे के विरुद्ध : रूडसेट द्वारा नशा विरोधी जागरूकता रैली

युद्ध नशे के विरुद्ध : रूडसेट द्वारा नशा विरोधी जागरूकता रैली

 

 

 

जालंधर, 11 नवंबर : पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत रूडसेट संस्था जालंधर में जागरूकता रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर संस्था के छात्रों और स्टाफ सदस्यों द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। रूडसेट संस्था के निदेशक संजीव कुमार चौहान ने सैमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से समाज में रचनात्मक योगदान देने की शपथ भी दिलाई।

 

 

 

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल ने नशा विरोधी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पुलिस और जनता के आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान छात्रों ने लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करते नारों वाली तख्तियां थी।

 

 

 

इस मौके पर वरिष्ठ फैकल्टी प्रगट सिंह ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए इस महीने रूडसेट इंस्टीट्यूट जालंधर द्वारा शुरू किए जा रहे मुफ्त कोर्सों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द कार्यालय में आकर या ऑनलाइन www.rudsetitraining.org पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 98788-22268 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

इस मौके पर अकाउंटेंट रेड क्रॉस सोसाइटी नेक राम, एडवोकेट राकेश कुमार, मीनल, दीपिका, दविंदर कौर, पंकज दास, विशाल और छात्र उपस्थित थे।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More