युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो दिनों में ड्रग नेटवर्क से जुड़े 11 व्यक्तियों को पकड़ा

युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो दिनों में ड्रग नेटवर्क से जुड़े 11 व्यक्तियों को पकड़ा

 

 

 

68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद

 

 

 

जालंधर, 10 नवंबर:

 

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दो दिनों के दौरान शहर भर में विभिन्न कार्रवाइयाँ की। इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद की गई।

 

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पिछले दो दिनों के दौरान कमिश्नरेट जालंधर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा हल्का जीओ अफसरों की निगरानी तहत कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई। जिस दौरान पुलिस टीमों द्वारा 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा दो व्यक्तियों को नशा सेवन करते हुए काबू किया गया। इन गिरफ्तार किए 11 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि इस नशों के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

 

…….

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More