युद्ध नशे के विरुद्ध ‘: जालंधर प्रीमियर लीग के रोमांचक क्रिकेट मैच में लाडोवाली सरकारी स्कूल ने 192 रनों से जीत हासिल की

‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘: जालंधर प्रीमियर लीग के रोमांचक क्रिकेट मैच में लाडोवाली सरकारी स्कूल ने 192 रनों से जीत हासिल की

 

 

 

– राज्य सभा सदस्य खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने पहुंचे

 

 

 

– युवाओं को अपने सपनों को कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना से पूरा करने के लिए प्रेरित किया

 

 

 

जालंधर, 6 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत वासल एजुकेशन द्वारा जालंधर प्रशासन के सहयोग से आई.वी. वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही जालंधर प्रीमियर लीग (जे.पी.एल.) का आज का मैच सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली और गुरू नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर के बीच खेला गया।

 

 

 

इस मुकाबले में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली ने विरोधी टीम को 225 रनों का लक्ष्य दिया और 192 रनों से जीत हासिल की। कृष्णा शर्मा ने अपनी 106 रनों की पारी से टीम को मजबूती प्रदान की और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

 

 

 

इस मौके पर राज्य सभा सदस्य और भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पहुंचे। उन्होंने जीवन में अनुशासन, हौसले और मेहनत की महत्वता पर जोर देते हुए युवाओं को अपने सपनों को समर्पण की भावना से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा खेलों को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहित करने और युवा खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की।

 

 

 

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में न केवल अनुशासन लाते है,बल्कि टीम वर्क की भावना भी पैदा करते है।

 

 

 

इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल और सी.ई.ओ. राघव वासल ने इस बात पर जोर दिया कि खेल हमें अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

 

 

 

इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बैंड और भांगड़े की प्रस्तुति भी दी गई।

Related posts

दुबई में अमन अरोड़ा की Sharjah Chamber और IBPC से मुलाकात, UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता

दुबई में अमन अरोड़ा ने हिंदू मंदिर और गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में टेका माथा, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास

CM भगवंत मान की CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन से मुलाकात, पंजाब में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More