युद्ध नशे के विरुद्ध’: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर चलाया विशेष अभियान, 16 गिरफ्तार

युद्ध नशे के विरुद्ध’: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर चलाया विशेष अभियान, 16 गिरफ्तार

 

 

 

46 ग्राम हेरोइन समेत 61 नशीली गोलियां बरामद, कार और मोटरसाइकिल भी ज़ब्त

 

 

 

जालंधर, 7 अगस्त: पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में विभिन्न स्थानों पर एक विशेष अभियान चलाया, जिसके दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं नशीले पदार्थ, अवैध शराब और वाहन बरामद किए गए।

 

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए, पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न पुलिस थानों द्वारा यह अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप 4 ड्रग सप्लायर/तस्करों सहित नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 8 मामले दर्ज किए गए और 46 ग्राम हेरोइन समेत 61 नशीली गोलियां बरामद की गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने एक कार और एक मोटरसाइकिल भी ज़ब्त की है। इसके अलावा, पुलिस ने 36000 मिलीलीटर अवैध शराब भी ज़ब्त की है और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इसमें शामिल एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है।

 

 

 

इसके अलावा, 6 नशा पीड़ितों को पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि जालंधर पुलिस नशा तस्करों की पहचान और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए शहर स्तर पर सक्रिय रूप से अभियान चला रही है, जिसका एकमात्र उद्देश्य जालंधर को नशा मुक्त शहर बनाना है।

Related posts

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More