युद्ध नशे के विरुद्ध: कमिश्नरेट पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया कासो ऑपरेशन

युद्ध नशे के विरुद्ध: कमिश्नरेट पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया कासो ऑपरेशन**

 

 

 

जालंधर, 8 सितंबर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्री संदीप शर्मा की देखरेख में बस स्टैंड पर एक विशेष कासो ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नशे की आपूर्ति पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

 

 

 

ऑपरेशन का नेतृत्व एसीपी मॉडल टाउन, मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 6 और पुलिस चौकी इंचार्ज बस स्टैंड ने किया। इसमें कुल 40 पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न टीमें बनाई गई ताकि तलाशी की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।

 

 

 

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए PAIS ऐप का उपयोग किया गया। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसों, यात्रियों के सामान और वाहन पार्किंग की जांच की गई।

 

 

 

 

यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए की गई। कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से ऐसे कासो ऑपरेशनों में पूर्ण सहयोग करने की अपील की और कहा कि यदि उनके ध्यान में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि आती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जाए।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More