मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने सफाई सेवकों व सीवरमैन को सुरक्षा किट देकर जताया सम्मान

मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने सफाई सेवकों व सीवरमैन को सुरक्षा किट देकर जताया सम्मान

 

सफाई सेवक व सीवरमैन हैं समाज के असली हीरो, जिनकी सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता: मेयर पदमजीत सिंह मेहता

 

बठिंडा। नगर निगम बठिंडा के मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने आज सफाई सेवकों व सीवरमैन की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें सुरक्षा किट वितरित की। इस अवसर पर मेयर ने सफाई सेवकों व सीवरमैन को गम बूट, रेनकोट, दस्ताने, मास्क, चश्मे, वाटर बॉटल, जैकेट, टी-शर्ट, कैप तथा सीवरेज की सफाई करने के लिए ऑक्सीजन फिल्टर सहित सेफ्टी किट भेंट किए।

 

मेयर श्री मेहता ने कहा कि सफाई सेवक व सीवरमैन शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये समाज के असली हीरो हैं, जिनकी बदौलत बठिंडा शहर साफ-सुथरा और स्वस्थ माहौल में सांस लेता है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों व सीवरमैन की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना नगर निगम का कर्तव्य है।

 

उन्होंने आगे कहा कि शहर की स्वच्छता में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई सेवकों व सीवरमैन के बिना किसी भी अभियान की कल्पना अधूरी है। उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

 

इस मौके पर मौजूद सफाई सेवकों व सीवरमैन ने मेयर का आभार जताते हुए कहा कि अब वह और अधिक सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर पाएंगे। इस दौरान मेयर श्री मेहता के साथ एसई श्री संदीप गुप्ता, सीएसओ श्री सतीश कुमार, मैडम वंशिता पुरी, मैडम रजनी गर्ग, मैडम इंद्रजीत कौर, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान श्री सोनू सिरसवाल व सीवरेज बोर्ड वर्कर्ज यूनियन प्रधान श्री रवि कुमार उ

पस्थित थे।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More