मेयर पदमजीत मेहता ने पार्षदों व अधिकारियों संग धोबी बाजार का किया दौरा, व्यापारियों से की मुलाकात

दफ़्तर ज़िला लोक संपर्क अफ़सर बठिंडा
मेयर पदमजीत मेहता ने पार्षदों व अधिकारियों संग धोबी बाजार का किया दौरा, व्यापारियों से की मुलाकात
नगर निगम द्वारा व्यापारिक माहौल को सशक्त बनाने हेतु किए जा रहे हैं ठोस प्रयास: महापौर पदमजीत मेहता
बठिंडा, 17 अक्तूबर : मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने अपने एमसी साथियों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ धोबी बाजार का दौरा किया। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं और परेशानियों को सुना। इस अवसर पर व्यापारियों ने गुलदस्ते भेंट करके मेयर श्री मेहता का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान महापौर के साथ उनके सलाहकार श्री शाम लाल जैन, एमसी श्री सोनू सैनी, श्री रतन राही, श्री उमेश गोगी, श्री साधु सिंह, श्री बिक्रम क्रांति, नगर निगम के एसई श्री संदीप गुप्ता, एक्सईएन श्री राजिंदर कुमार तथा एक्सईएन श्री नीरज कुमार भी मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए वह स्वयं हर बाजार का दौरा करके व्यापारियों से रूबरू हो रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से त्योहारों के दौरान व्यापार में मंदी देखने को मिल रही थी, जिससे व्यापारियों में निराशा का माहौल था, लेकिन अब नगर निगम द्वारा व्यापारिक माहौल को सशक्त बनाने हेतु ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
मेयर श्री मेहता ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या को गंभीरता से सुना जा रहा है और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आए।
ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है, फिर भी आम जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह बाजारों में अपनी गाड़ियां पीली लाइन में ही पार्क करें। अब जब टोइंग का खतरा नहीं है, तो लोगों को चाहिए कि वे निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करें।
महापौर ने कहा कि त्योहारों के मौसम में बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को अपनी गाड़ियां मल्टीस्टोरी पार्किंग या पीली लाइन में पार्क करनी चाहिए, ताकि किसी को खरीददारी के दौरान कोई असुविधा न हो और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिल सके।
मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने अंत में कहा कि उनका लक्ष्य बठिंडा के हर बाजार को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और व्यापार के अनुकूल बनाना है, ताकि शहर का व्यापारी वर्ग और नागरिक दोनों ही खुशहाल रहें।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More