मेयर ने वार्ड नंबर 19 पुरहीरां में नए लगने वाले ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

मेयर ने वार्ड नंबर 19 पुरहीरां में नए लगने वाले ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 12 अगस्त:
नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने आज वार्ड नंबर 19, मोहल्ला पुरहीरां में नगर निगम की ओर से लगाए जाने वाले नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने बताया कि इस 31.72 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल की स्थापना की जाएगी।

मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि नगर निगम शहरवासियों को पेयजल, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए ट्यूबवेल के लगने से न केवल वार्ड नंबर 19 के निवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी, बल्कि वार्ड नंबर 18 और 20 के निवासियों को भी निर्बाध स्वच्छ पेयजल प्राप्त होगा। विशेष रूप से ऊंचाई पर स्थित उन घरों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा, जहां पहले पानी की आपूर्ति में कठिनाई होती थी।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि पेयजल एक अनमोल धरोहर है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी से करें। उन्होंने आग्रह किया कि घरों के आंगन, वाहनों या फर्श की सफाई इस पानी से न करें, ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी मिल सके।

मेयर ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में सीवरेज और पेयजल सुविधाओं को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नए ट्यूबवेल लगाने और पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी और बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

इस अवसर पर जगतार सिंह शाह, रघुवीर बावा, हरपाल सिंह पाला (नंबरदार), आर.के. कोहली, गुरमेल सिंह गेली, जगतार सिंह बाबा,  हरजीत सिंह (मास्टर),  कुलविंदर सिंह सैनी, रंजीत कुमार कोहली, लैंबर सिंह कूट, संतोष कुमार कोहली सहित स्थानीय निवासी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More