मुख्यमंत्री ने कृतिका शर्मा को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ने कृतिका शर्मा को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले की 17 वर्षीय कृतिका शर्मा को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कृतिका ने इस साहसिक उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) के कैडेट कृतिका ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस कठिन लक्ष्य को हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

श्री सुक्खू ने कहा कि कृतिका ने लगन और कड़ी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि अगर कुछ ठान लिया जाए तो उसे हासिल करने में कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती है।

मुख्यमंत्री ने कृतिका शर्मा और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More