मान सरकार सरकारी बस सेवा को और मजबूत करेगी; रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 1262 नई बसें होंगी शामिल

मान सरकार सरकारी बस सेवा को और मजबूत करेगी; रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 1262 नई बसें होंगी शामिल

लालजीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई तेज करने के दिए आदेश

बेहतर कार्यप्रणाली से सरकारी बसों का प्रति किलोमीटर मुनाफा बढ़ा: परिवहन मंत्री

चंडीगढ़, 15 मई:

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब रोडवेज और पी. आर. टी. सी. के अधिकारियों को आदेश दिया कि नई बसें शामिल करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए।उल्लेखनीय है कि पनबस के बेड़े में 606 और पी.आर.टी.सी. में 656 समेत 100 मिनी बसें,  कुल 1262 नई बसें शामिल की जाएंगी।

आज यहां पंजाब रोडवेज और पी. आर. टी. सी. के अधिकारियों के साथ नई बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को बेहतर सरकारी बस सेवा मुहैया करवाने की दिशा में किए गए कार्यों के चलते राज्य के लोगों का सरकारी बस सेवा में फिर से भरोसा बहाल हुआ है, जिसके चलते सरकारी बसों की प्रति किलोमीटर के हिसाब से आमदनी में वृद्धि दर्ज हुई है।

स. भुल्लर ने पंजाब रोडवेज और पी. आर. टी. सी. के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पहले से चल रही बसों के कंडम होने से पहले नई बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई पूरी कर ली जाए ताकि राज्य के लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पी. आर. टी. सी. के प्रबंध निदेशक बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और पंजाब रोडवेज के निदेशक श्री राजीव गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

———

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More