भारत चुनाव आयोग द्वारा 21-तरन तारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा

भारत चुनाव आयोग द्वारा 21-तरन तारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा

11 नवंबर को होगा मतदान, 14 नवंबर को नतीजा: सिबिन सी

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर

भारत चुनाव आयोग ने पंजाब की 21-तरन तारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तरन तारन जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तय की गई है।

सिबिन सी ने बताया कि 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर 2025 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्र 13 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस में भरे जा सकते हैं। केवल 19 अक्तूबर रविवार और 20 अक्तूबर दीवाली को अवकाश रहेगा, इन दिनों नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More