भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा

 

19 जून को पड़ेंगे वोट, 23 जून को आएंगे नतीजे: सिबिन सी

 

चंडीगढ़, 25 मई:

 

भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब की 64-लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है।

 

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 2 जून होगी और नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून, 2025 है।

 

सिबिन सी ने बताया कि 19 जून को वोट पड़ेंगे और 23 जून, 2025 को वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्र 26 मई से 2 जून तक किसी भी कार्य दिवस पर भरे जा सकेंगे। केवल 1 जून, रविवार को छुट्टी होने के कारण पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

 

सिबिन सी ने भरोसा दिलाया है कि उपचुनाव, भारतीय चुनाव आयोग के अधिनियमों, नियमों और निर्देशों के अनुसार पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More