ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह, उपायुक्त ने सभी से सतर्क रहने की अपील की

ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह, उपायुक्त ने सभी से सतर्क रहने की अपील की

 

मंडी, 25 जून। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बरसात के मौसम में लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी-नालों के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है।

 

उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की सैंज घाटी में आज बादल फटने के कारण पंडोह डैम के स्पिलवे गेटों के माध्यम से बांध के बहाव क्षेत्रों में अधिक पानी छोड़ा जाएगा। इससे पंडोह बांध के बहाव क्षेत्र में ब्यास नदी का जल स्तर अचानक बढ़ सकता है। उन्होंने ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे ब्यास नदी के किनारे न जाएं। साथ ही स्थानीय निवासी अपने पालतु पशुओं को भी ब्यास नदी से दूर रखें।

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की ओर से दी जाने वाली हर चेतावनी पर ध्यान दें और आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबरों 01905-226201, 226202, 226203, 226204 या व्हट्स एप नंबर 85447-71889 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More