बुल्लावाड़ी चौक को रॉय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह के नाम किया समर्पित

बुल्लावाड़ी चौक को रॉय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह के नाम किया समर्पित

 

– सांसद चब्बेवाल और विधायक जिम्पा ने किया उद्घाटन

– भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा के संस्थापक रॉय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह जी की 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समागम आयोजित

 

होशियारपुर, 1 जून:

भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा के संस्थापक और प्रथम प्रधान रॉय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह जी की 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समारोह में बुल्लावाड़ी चौक का नाम उनके सम्मान में “रॉय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह चौक” रखा गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने इस मौके पर कहा कि रॉय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह जी एक दूरदर्शी समाजसेवी और संगठनकर्ता थे, जिन्होंने समाज को संगठित करने और सामाजिक चेतना फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने अपने संबोधन में कहा कि रॉय साहिब ने न केवल समाज को दिशा दी, बल्कि उनकी सोच में सबको साथ लेकर चलने की भावना थी। उन्होंने कहा कि बुल्लावाड़ी चौक का नामकरण उनके नाम पर करना, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है और आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा।

 

इस अवसर पर सभा की अपील पर सांसद और विधायक ने क्षत्रिय समाज के लिए “ज्ञान भवन” निर्माण हेतु संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

 

समारोह में सभी अतिथियों ने चौधरी ज्ञान सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम के दौरान मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद प्रदीप बिट्टू, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. संतोख सिंह, प्रिंसिपल राम गोपाल, ललित किशोर पटियाल, वरिंदर सिंह, विजय कुमार, अनिल गौतम, मुलख राज, जगदेव भरवाल, शेर सिंह, कामरेड गंगा प्रसाद और वरिंदर वैद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More