बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:

 

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

 

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा:

 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन में एक बस के चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दु:खद है।

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @SukhuSukhvinder से दुर्घटना स्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।

 

नेता प्रतिपक्ष @jairamthakurbjp जी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष @rajeevbindal व भाजपा कार्यकर्ताओं को पीड़ितों की तत्काल सहायता में लगाने का अनुरोध किया और बिलासपुर एम्स प्रशासन को त्वरित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में आत्मबल प्रदान करें।

Related posts

जालंधर कैंट में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का दूसरा चरण, AAP वालंटियर्स ने संभाला सफाई का मोर्चा

मानसा में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का दूसरा चरण तेज, AAP सरकार ने जनभागीदारी पर दिया जोर

दुबई में अमन अरोड़ा की UAE निवेशकों से मुलाकात, पंजाब में निवेश के लिए किया आमंत्रित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More