बारिश को देखते हुए;  डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों में तिरपाल के उचित प्रबंध करने के दिए  निर्देश

बारिश को देखते हुए;  डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों में तिरपाल के उचित प्रबंध करने के दिए  निर्देश

– कहा, किसानों को मंडियों में नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या

जालंधर, 18 अप्रैलः

बारिश को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने  संबंधित अधिकारियों को तिरपाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को बारिश से बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक तिरपालों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए ताकि मंडियों में आए खाद्यान्न के ढेरों को नुक्सान से बचाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करें तथा प्रत्येक मंडी में प्राथमिकता के आधार पर तिरपाल आदि की व्यवस्था भी करें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की गेहूं सीजन को उचित ढंग से पूरा करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन मंडियों में बिक्री के लिए अपनी फसल लाने वाले किसानों को कोई समस्या नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पूरी खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू ढंग से संपन्न हो।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More