फूड सेफ्टी विंग ने फूड बिजनैस ऑपरेटरो के साथ की बैठक

फूड सेफ्टी विंग ने फूड बिजनैस ऑपरेटरो के साथ की बैठक

 

 

 

बरसात के मौसम में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में दी जानकारी

 

 

 

जालंधर, 5 जुलाई: फूड बिजनैस ऑपरेटरो को बरसात के मौसम में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में जागरूक करने के लिए फूड सेफ्टी विंग की ओर से जागरूकता कैंप लगाया गया।

 

 

 

 

सहायक कमिश्नर फूड डा. हरजोतपाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अधिकारी मुकल गिल ने लगाए गए इस कैंप में विभिन्न यूनियनों और खाद्य श्रेणियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ए.सी.एफ डा. हरजोतपाल सिंह और फूड सेफ्टी अधिकारी मुकल गिल ने खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे बरसात के दिनों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। फूड सेफ्टी विंग ने लोगों को साफ-सुथरी और अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य वस्तुएं ही उपलब्ध करवाने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More