फ़ाज़िल्का ज़िले में बारिश से हुए नुक़सान की होगी विशेष गिरदावरी

फ़ाज़िल्का ज़िले में बारिश से हुए नुक़सान की होगी विशेष गिरदावरी

विशेष गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा करने के दिए गए निर्देश – डिप्टी कमिश्नर

 

फ़ाज़िल्का, 7 अगस्त:

पंजाब सरकार ने फ़ाज़िल्का ज़िले में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण फसलों और मकानों को हुए नुक़सान का आकलन करने हेतु विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में ज़िले की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष गिरदावरी का कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश सभी उपमंडल मजिस्ट्रेटों को जारी कर दिए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि गिरदावरी के दौरान फसलों और मकानों को हुए नुक़सान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों को उचित सहायता मिल सके। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र पीड़ित व्यक्ति रिपोर्ट से वंचित न रह जाए।

 

डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि विशेष गिरदावरी को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके।

 

उन्होंने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी भरा हुआ था, उनमें से अधिकांश स्थानों से पानी की निकासी हो चुकी है और शेष स्थानों पर पंपों व अन्य तरीकों से जल निकासी के लिए अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More