प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम के तहत नगर निगम बठिंडा को हुई रिकॉर्ड तोड़ आमदनी: मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता

प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम के तहत नगर निगम बठिंडा को हुई रिकॉर्ड तोड़ आमदनी: मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता

 

–लोगों के रुझान को देखते हुए ओटीएस स्कीम 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

 

बठिंडा, 1 अगस्त : नगर निगम बठिंडा के मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता के प्रयासों से पंजाब सरकार ने वर्ष 2013-14 से वर्ष 2024-25 तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज और जुर्माने में छूट देकर लोगों को बड़ी राहत दी, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। इस योजना के तहत बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर दिनांक 18 मई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक 18 प्रतिशत ब्याज और 20 प्रतिशत जुर्माने से छूट दी गई थी। अब लोगों के रुझान को देखते हुए इस योजना को 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत अब 16 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान 9 प्रतिशत ब्याज और 10 प्रतिशत जुर्माने के साथ किया जा सकेगा। 1 नवंबर 2025 के बाद यह ब्याज और जुर्माना पहले की तरह क्रमशः 18 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की दर से ही लगेगा। गौरतलब है कि यह योजना पहले पंजाब सरकार द्वारा 18 सितंबर, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक लगभग साढ़े छह महीने के लिए लागू की गई थी। उस अवधि के दौरान, केवल 2 करोड़ 77 लाख रुपये एकत्र किए गए थे, लेकिन इस बार, 18 मई, 2025 से 31 जुलाई, 2025 तक केवल अढ़ाई महीने की अवधि के दौरान, प्रॉपर्टी टैक्स/हाउस टैक्स की वसूली 10 करोड़ रुपये हुई है। माननीय मेयर, नगर निगम बठिंडा, माननीय कमिश्नर, नगर निगम बठिंडा और नगर निगम की पूरी टीम ने इस योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न वार्डों में जागरूकता कैंप लगाए गए। उपरोक्त कैंपों का लाभ उठाते हुए, औद्योगिक क्षेत्रों, फोकल प्वाइंट्स की इकाइयों ने भी इस योजना का लाभ उठाया और पहली बार वर्ष 2013-14 से वर्ष 2024-25 तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान किया। उपरोक्त रिकॉर्ड माननीय मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता जी और माननीय कमिश्नर, नगर निगम बठिंडा मैडम कंचन जी द्वारा दिन-रात की गई कड़ी मेहनत के कारण हासिल किया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि एकत्रित की गई उपरोक्त राशि शहर के विकास कार्यों और जनकल्याण कार्यों पर खर्च की जाएगी। जिन लोगों ने उपरोक्त बकाया राशि का भुगतान किया है, उन्हें ब्याज और जुर्माने की राशि से भी काफी लाभ हुआ है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। जनता के रुझान और उनकी अपील को देखते हुए नगर निगम बठिंडा के मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता जी ने सरकार के साथ बातचीत की। जिस पर विचार करते हुए सरकार ने अब बिना ब्याज और बिना जुर्माने वाली इस योजना को 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है। मेयर श्री मेहता ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वह 15 अगस्त 2025 तक इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि ब्याज और जुर्माने से बचा जा

सके।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More