प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने संघर्ष की स्थिति को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने बंधकों की रिहाई, युद्धविराम और निरंतर मानवीय सहायता के प्रति भारत के आह्वान को दोहरा

  •  को आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई।
  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
  • दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संघर्ष की स्थिति को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई और प्रभावितों के लिए निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता के प्रति भारत के आह्वान को दोहराया। उन्होंने बातचीत एवं कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शीघ्र व शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया।
  • दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं तथा भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।
  • दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 49.67 लाख लोग प्रभावित, राहुल गांधी ने जताया दुख; मदद की अपील

BRICS Summit 2026: पहलगाम आतंकी हमले पर BRICS का कड़ा रुख, एस जयशंकर बोले- आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

नेपाल में बाढ़ से बिजली संकट, भारत ने 654 मेगावाट तक बिजली निर्यात को दी मंजूरी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More