प्रत्येक नागरिक निक्षय मित्र बन टी बी मरीज को गोद ले तभी खत्म होगी बीमारी : नायब सिंह सैनी

प्रत्येक नागरिक निक्षय मित्र बन टी बी मरीज को गोद ले तभी खत्म होगी बीमारी : नायब सिंह सैनी

 

मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा के टीबी के 72 मरीजों को लिया गोद

 

प्रतिमाह 1000 रुपए मरीजों के खाते में भेज रही सरकार

 

चंडीगढ़, 20 सितंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि एक एक सक्षम नागरिक द्वारा निक्षय मित्र बनकर एक एक टीबी मरीज को पोषण आहार किट देने के लिए गोद लिया जाए, तो प्रदेश से टीबी की बीमारी पूर्ण रूप से खत्म होगी और प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान का सपना भी साकार होगा। टीबी के मरीजों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं भी लागू की हुई है। उन्होंने कहा कि जब टीबी मुक्त हरियाणा होगा, टीबी मुक्त लाडवा होगा, तब टीबी मुक्त भारत हो जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को लाडवा, कुरुक्षेत्र के 72 टी बी मरीजों को गोद लिया। लाडवा की रामकुंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मरीजों को पौष्टिक पोषण आहार की पहली किट वितरित की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी 6 महीनों तक प्रत्येक मरीज को पौष्टिक आहार किट पहुंचाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा टी बी के मरीजों की गांव गांव जाकर जांच की जाती है जो जांच में टी बी रोग से ग्रस्त पाया जाता है उसे सरकार द्वारा मुफ्त में इलाज प्रदान किया जाता है इसके अलावा टी बी के मरीजों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिमा 1000 रुपए छह महीने तक मरीज के खातों में भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगियों के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि और सामाजिक सहायता पहल, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घरेलू संपर्कों को शामिल करना शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कुछ प्रमुख फोकस क्षेत्रों में उन्नत निदान तक पहुंच बढ़ा रही है, कमजोर समूहों में लक्षित जांच, उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए विशेष देखभाल और विस्तारित पोषण सहायता प्रदान कर रही है। निक्षय मित्र अभियान को आगे निरंतर बढ़ाया जाएगा, जो टीबी के बोझ को कम करने और प्रदेशभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम पंकज सेतिया, महानिदेशक डॉ. राजू, सीएमओ डॉ. सुखबीर, एसएमओ डॉ. कृष्ण कांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More