पिछले 24 घंटे में 40 और व्यक्ति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए, कुल संख्या हो गई 23,337: हरदीप सिंह मुंडियां

पिछले 24 घंटे में 40 और व्यक्ति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए, कुल संख्या हो गई 23,337: हरदीप सिंह मुंडियां

 

111 राहत शिविरों में रह रहे हैं 4585 लोग

 

बाढ़ की मार से प्रभावित 29 और गांव

 

फाजिल्का और मानसा जिलों में दो और मौतें दर्ज

 

चंडीगढ़, 11 सितंबर:

 

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 40 और व्यक्तियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिससे पूरे राज्य में अब तक बचाए गए लोगों की कुल संख्या 23,337 हो गई है।

 

राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब में बाढ़ का कहर अभी जारी है, जिससे 29 और गांव, 42 लोग और लगभग 398 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो गई है। इस प्रकार 22 ज़िलों में प्रभावित गांवों की संख्या 2214 हो गई है, जबकि प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,508 तक पहुंच गई है।

 

उन्होंने आगे बताया कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का और मानसा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई, जिससे राज्य भर में मृतकों की कुल संख्या 55 हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 111 राहत शिविर चल रहे हैं, जहां 4585 प्रभावित लोग रह रहे हैं।

 

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 18 ज़िलों में नुकसानग्रस्त कुल फसल क्षेत्रफल 1,92,380.05 हेक्टेयर तक पहुँच गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की 8 टीमें, एसडीआरएफ की 2 टीमें, सेना के 14 कॉलम और 2 इंजीनियर टास्क फोर्स सक्रिय रूप से राहत कार्यों में लगी हुई हैं। इसके अलावा वर्तमान राहत कार्यों में 184 नावें भी शामिल हैं।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More