पहले दिन होशियारपुर के 884 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली शुरू

 

 

 

पहले दिन होशियारपुर के 884 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

 

 

 

जालंधर, 8 अक्तूबर: डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज, कपूरथला रोड पर भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली 16 अक्तूबर 2025 तक 9 दिनों तक चलेगी।

 

 

 

डिप्टी डायरेक्टर ने आगे बताया कि आज पहले दिन होशियारपुर जिले के लगभग 884 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान 541 उम्मीदवारों ने 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी की और इसके बाद कुछ अन्य शारीरिक मापदंड जैसे हाई जंप, लॉन्ग जंप और पुल-अप्स करवाए गए।

 

 

 

 

बता दें कि आज की भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवार मई 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा पहले ही पास कर चुके हैं।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More