पटवारी और उसके साथी को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

पटवारी और उसके साथी को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 मार्च:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मंगलवार को पटियाला जिले की तहसील राजपुरा के राजस्व हलका शामदो में तैनात पटवारी अशोक कुमार और उसके सहयोगी गुरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला पटियाला जिले के गांव शेखपुरा राजपूतां के निवासी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और उसका साथी (एजेंट) ने शिकायतकर्ता की जमीन से संबंधित ‘जमाबंदी’ रिकॉर्ड में संशोधन करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी पटवारी व उसके सहयोगी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More