पंजीकृत श्रमिक परिवार के सदस्यों सहित 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता लेने के योग्य – सौंद

Minister Tarunpreet Singh Sond: B. O. C.W. Board ने पंजाब के 19 जिलों में श्रम चौकों पर शिविर लगाए

पंजीकृत श्रमिक परिवार के सदस्यों सहित 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता लेने के योग्य – सौंद

 

– मुख्यमंत्री बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत श्रमिक किसी भी सरकारी अस्पताल से बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड

 

चंडीगढ़, 5 मार्च

 

पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने जानकारी दी है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।

 

उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा सहायता किसी भी एम्पेनल्ड अस्पताल में जाकर प्राप्त की जा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड हर सरकारी अस्पताल में बनता है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और आयुष्मान मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ का फायदा उठा सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि पंजाब में निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए सरकार की ओर से पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रशन वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है। कोई भी निर्माण श्रमिक जिसकी उम्र 18-60 वर्ष के बीच हो और जिसने पंजाब में पिछले एक वर्ष कम से कम 90 दिन तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया हो, वह लाभार्थी के रूप में पंजीकरण करवा सकता है।

 

श्रम मंत्री ने बताया कि यह पंजीकरण किसी भी सेवा केंद्र में जाकर या श्रमिक सहायक ऐप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ 145 रुपए वार्षिक फीस जमा करवा के किया जा सकता है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को उपरोक्त स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More