पंजाब सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईजी रजिस्ट्रेशन पायलट प्रोजेक्ट किया शुरू: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

पंजाब सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईजी रजिस्ट्रेशन पायलट प्रोजेक्ट किया शुरू: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

 

होशियारपुर, 5 अगस्तः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में रजिस्ट्री कार्यों को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए ईजी रजिस्ट्रेशन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत, पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार, रजिस्ट्री करवाने वाले व्यक्तियों में से 5 प्रतिशत लोगों को फोन कर फीडबैक प्राप्त किया जाएगा।

 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता को रजिस्ट्री संबंधी सेवाओं में कोई असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो।

 

डिप्टी कमिश्नर ने आम जनता से अपील है कि यदि आप जिले की किसी भी तहसील या सब-तहसील में रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि अपनी पूरी डिटेल नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज करवाएं। इससे आपको सरकार की ओर से फोन कर फीडबैक लिया जा सकेगा और सेवा में और सुधार किया जा सकेगा।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More